कन्नौज। पूर्व मुख्यमंत्री सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव ने सोना पकड़े जाने पर पुलिस पर निशाना साधा है।
अखिलेश ने कहा है कि पुलिस ने पीछा करके तस्करों को पकड़ा और तलाशी में गाड़ी से 1 किलो के 26 सोने के बिस्कुट पकड़े गए लेकिन पुलिस ने सिर्फ 10 दिखाए।
अखिलेश ने सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि नेपाल से गोरखपुर और गोरखपुर से दिल्ली यही है डबल इंजन के डबल गोरखधंधे का रास्ता।


