31 C
Lucknow
Saturday, August 22, 2026

काकोरी में 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Must read

 

ग्राम समदा निवासी चंद्रशेखर ने घर में उठाया आत्मघाती कदम, घटना से परिवार में मचा कोहराम

यूथ इंडिया संवाददाता, लखनऊ।
राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार काकोरी क्षेत्र के ग्राम समदा निवासी चंद्रशेखर (21) ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, फिलहाल इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article