31 C
Lucknow
Saturday, August 22, 2026

सड़क हादसे में दो कांवड़ियों की मौत, गांव में शोक की लहर: बहमगुला नदी किनारे हुआ अंतिम संस्का

Must read

शाहजहाँपुर के जैतीपुर क्षेत्र के बमिहाना गांव में उस समय मातम छा गया, जब एक भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले दो युवा कांवड़ियों के शव शनिवार को गांव पहुंचे।

शनिवार सुबह करीब 11 बजे दोनों मृतकों का बहगुल नदी के किनारे गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इस हादसे के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है।

ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से मारी टक्कर मिली जानकारी के अनुसार, बमिहाना गांव के दो युवक अपने 13 अन्य साथियों के साथ बदायूं के दातागंज क्षेत्र स्थित बेलाडांडी के रामगंगा घाट से जल लेकर लौट रहे थे। वे गांव के शिव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे थे। इसी दौरान शुक्रवार सुबह नवादा मोड़ पुलिस चौकी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।इस भीषण हादसे में छह अन्य कांवड़िये भी घायल हुए हैं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक ड्राइवर के हेल्पर को भी मामूली चोटें आईं। पुलिस ने इस मामले में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए गुड्डू (30 वर्ष) और अमन सिंह (20 वर्ष) को तुरंत इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों के शव गांव पहुंचे।

गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

शनिवार सुबह बहगुल नदी किनारे दोनों युवकों का अंतिम संस्कार किया गया। मृतक गुड्डू के शव को उनके छोटे भाई ने मुखाग्नि दी, जबकि अमन सिंह के शव का अंतिम संस्कार उनके बड़े भाई अंकित ने किया। अंतिम यात्रा में भारी संख्या में ग्रामीण और परिचित शामिल हुए।
प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे सांत्वना देने अंतिम संस्कार के दौरान क्षेत्र के कई वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। इनमें नायब तहसीलदार अमित कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी विदुष कुमार, जैतीपुर थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह और तिलहर कोतवाल प्रभाष चंद्र शामिल थे। अधिकारियों ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हादसे के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article