30 C
Lucknow
Thursday, August 20, 2026

सो रहे अधेड़ का गमछे से घोटा गला, फिर धारदार हथियार से हमला कर उतारा मौत के घाट

Must read

अंबेडकरनगर: अंबेडकरनगर (Ambedkarnagar) के थाना मालीपुर इलाके के तेंदुवा डीहरा (तेनुआ) गांव में अर्धनिर्मित मकान में सो रहे अधेड़ (middle-aged man) की धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। मृतक का शव बिस्तर पर खून से लथपथ अवस्था में मिला। घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है, जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला तेंदुवा डीहरा (तेनुआ) गांव थाना मालीपुर का है, जहां रहने वाले अजय शुक्ला उर्फ गब्बर की खून से लथपथ लाश मिली है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, उच्चाधिकारी और फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से चाकू औऱ कुल्हाड़ी बरामद किया गया है। कुल्हाड़ी पर खून के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, मौके से एक छोटा चाकू भी बरामद हुआ है, जिस पर खून और बाल के अंश मौजूद हैं। इसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, मृतक के माथे पर निशान भी पाए गए हैं।

क्षेत्राधिकारी (सीओ) जलालपुर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि थाना मालीपुर क्षेत्र के ग्राम तेंदुवा डीहरा में पीआरबी द्वारा सूचना मिली थी कि एक अर्धनिर्मित मकान में तख्त पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। मौके के निरीक्षण से प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि मृतक की हत्या गमछे से गला घोंटकर की गई है। माथे पर धारदार चोट के निशान हैं, घटना की जांच के लिए पुलिस टीमें गठित कर दी गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article