33 C
Lucknow
Thursday, August 20, 2026

बच्चों के प्रदर्शन के बाद देर रात खुला समाज कल्याण निदेशालय

Must read

– पार्ट टाइम शिक्षकों की बहाली का आदेश

लखनऊ। सर्वोदय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के प्रदर्शन के बाद शासन-प्रशासन में हलचल तेज हो गई। लखनऊ समेत उन्नाव, फतेहपुर, हमीरपुर और कन्नौज में बच्चों के प्रदर्शन के बाद समाज कल्याण निदेशालय देर रात खोला गया। इसके बाद सर्वोदय विद्यालयों में कार्यरत रहे पार्ट टाइम शिक्षकों को पुरानी शर्तों के आधार पर दोबारा रखने का आदेश जारी किया गया।

बताया गया कि शिक्षकों की व्यवस्था को लेकर उत्पन्न स्थिति का असर विद्यालयों की पढ़ाई पर पड़ रहा था। बच्चों के प्रदर्शन के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए देर रात अधिकारियों ने बैठक कर स्थिति की समीक्षा की और पार्ट टाइम शिक्षकों को पुरानी शर्तों पर पुन: रखने का निर्णय लिया।

आदेश में जिलाधिकारियों और मुख्य विकास अधिकारियों को सर्वोदय विद्यालयों का स्वयं निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को स्कूल पहुंचकर बच्चों से सीधे बातचीत करने और पढ़ाई की स्थिति की जानकारी लेने को कहा गया है।
इसके साथ ही बच्चों को मिलने वाले भोजन, पेयजल, आवासीय व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं के बारे में भी सीधे उनसे फीडबैक लेने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है कि विद्यालयों में बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
प्रशासन का जोर अब कागजी रिपोर्ट के बजाय विद्यालय पहुंचकर जमीनी स्थिति जानने पर है। डीएम और सीडीओ बच्चों से बातचीत कर यह पता करेंगे कि उन्हें पढ़ाई, भोजन, पानी और अन्य सुविधाओं में किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली कमियों के तत्काल समाधान के भी निर्देश दिए गए हैं।
सर्वोदय विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता और शैक्षणिक व्यवस्था को लेकर सामने आई स्थिति के बाद देर रात जारी आदेश को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब जिलास्तर पर अधिकारियों की निगरानी में विद्यालयों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article