30 C
Lucknow
Wednesday, August 19, 2026

चमोली में आवारा और हिंसक कुत्तों का आतंक, 10 स्कूलों में चार दिन की छुट्टी, ऑनलाइन होगी पढ़ाई

Must read

चमोली: उत्तराखंड के चमोली (Chamoli) जिले के नारायणबगड़ क्षेत्र में आवारा और हिंसक कुत्तों (Stray and aggressive dogs) के बढ़ते हमलों से दहशत का माहौल है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने 10 स्कूलों को 20 से 23 अगस्त 2026 तक बंद रखने का फैसला लिया है। इस दौरान बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से जारी रहेगी।

मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली आकाश सरस्वत ने जिलाधिकारी के निर्देश पर यह आदेश जारी किया। बुधवार को एक आवारा कुत्ते ने स्कूल जा रहे दो बच्चों दीपांशु बिष्ट और कुमारी मानवी समेत चार लोगों पर हमला कर घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। इससे पहले मंगलवार को भी एक कुत्ते ने चार लोगों को काटा था, जो बाद में मृत अवस्था में बाजार में मिला।

वन विभाग की टीम ने घटना के बाद हमलावर कुत्ते को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों में कुत्तों के आतंक से डर का माहौल है।गौरतलब है कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में भी आवारा कुत्तों के हमलों के कारण कई ग्राम पंचायतों के स्कूल एक दिन के लिए बंद करने पड़े थे। वहां लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस और सीआरपीएफ की तैनाती भी की गई थी।

देशभर में आवारा कुत्तों की समस्या गंभीर बनी हुई है। 2024 में भारत में लगभग 37 लाख डॉग बाइट केस दर्ज हुए, जो रोजाना औसतन 10 हजार से अधिक बैठते हैं। रेबीज की रोकथाम और इलाज पर सरकार हर साल करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, फिर भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को अनावश्यक रूप से बाहर न भेजें और किसी भी आपात स्थिति में वन विभाग या स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article