फर्रुखाबाद ब्यूरो: अमृतपुर थाना क्षेत्र के गांव किराचन स्थित पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के रूप में काम कर रहे युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।एटा के जैथरा थाना क्षेत्र के गांव जगपुरा निवासी आदेश का पुत्र भूपेंद्र किराचन स्थित पेट्रोल पंप पर करीब छह वर्षों से काम कर रहा था।बताया गया कि बीती रात उसने पंखे के कुंडे में जूट की रस्सी के सहारे फांसी लगा ली।घटना की सूचना मिलने पर उसके चाचा दलवीर मौके पर पहुंचे।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई की। उपनिरीक्षक कल्लू सिंह ने शव का पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई की।भूपेंद्र की मौत की खबर मिलते ही उसकी मां पुष्पा देवी,भाई कार्तिकेय और बहन नंदिनी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।चाचा दलवीर ने बताया कि भूपेंद्र करीब चार दिन पहले ही घर से काम परआया था।तीन दिन पूर्व उसने नया मोबाइल फोन और नई सिम भी खरीदी थी।भूपेंद्र दो भाइयों में सबसे बड़ा था।उसकी मौत के कारणों को लेकर परिवार के लोग भी हैरान हैं।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


