क्रासर
दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी, बालिका के सकुशल मिलने पर परिजनों ने ली राहत की सांस
कायमगंज/फर्रुखाबाद।
कोतवाली कायमगंज नगर में खाटू श्याम यात्रा देखने गई बालिका देर शाम अचानक लापता हुई नाबालिग बालिका के मामले से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बालिका के घर वापस न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता से लेते हुए उच्च अधिकारियों को सूचित किया मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश चन्द्र व पूरे सर्किल के फोर्स के साथ एसओजी टीम,सर्विसलांस टीम,डॉग स्कॉर्ट ने बालिका की तलाश शुरू कर दी।
पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लगे 300 के लगभग सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले।कुछ सीसीटीवी कैमरो में दो युवकों के पीछे जाती दिखाई दी।जिसके आधार पर तलाश को आगे बढ़ाया गया।
आज सुबह हमीरपुर स्थित नाले के बराबर में बने एक स्कूल के पास रोड से निकल रहे राहगीरों ने झाड़ियों में नाबालिग बालिका को देखा तो राहगीरों के साथ साथ आसपास के लोगों की भी भीड़ जमा हो गई।वहां मौजूद लोगों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने तत्काल वहां पहुंच कर नाबालिक को सकुशल बरामद कर लिया।बरामदगी की सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी,कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ल ने घटना स्थल पर पहुंच कर अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश चन्द्र को भी सूचना दी।अपर पुलिस अधीक्षक ने भी घटना स्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया फॉरेंसिक टीम ने भी घटना से साक्ष्य एकत्रित किए।
बालिका के सकुशल मिलने की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली उनमें राहत की सांस दौड़ गई।माता व पिता ने बेटी के सही सलामत मिलने पर पुलिस प्रशासन का हृदय से धन्यवाद किया।पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बालिका देर शाम वहां तक कैसे पहुंची और उसके लापता होने के पीछे क्या कारण रहा।
जब इस संबंध में कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ल से बात की गई तो उन्होंने बताया।कि मामले की जांच की जा रही है। बालिका से भी आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है तथा हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
देर शाम लापता हुई नाबालिग बालिका सकुशल बरामद, सीसीटीवी से पुलिस को मिली अहम सुराग


