28 C
Lucknow
Tuesday, August 18, 2026

डीएवी इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाई अलख, नशा मुक्ति रैली से गांवों में दिया जागरूकता का संदेश

Must read

शमशाबाद, फर्रुखाबाद। नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत मंगलवार को डीएवी इंटर कॉलेज, रजलामई के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर समाज को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए विद्यार्थियों ने गांव की गलियों में भ्रमण कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया।
विद्यालय परिसर से प्रारंभ हुई रैली का नेतृत्व प्रधानाचार्य सुलभ गंगवार ने किया। रैली रजलामई से निकलकर ठंडी कुइयां सहित विभिन्न मार्गों और मोहल्लों से होकर गुजरी। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नशा विरोधी नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। रैली को देखने और बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकल आए।
विद्यार्थियों ने लोगों को बताया कि गुटखा, तंबाकू, शराब, बीड़ी, सिगरेट तथा अन्य नशीले पदार्थ न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं, बल्कि पारिवारिक और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करते हैं। उन्होंने समझाया कि नशे की लत व्यक्ति को गंभीर बीमारियों की ओर ले जाती है और आर्थिक स्थिति को भी कमजोर कर देती है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुलभ गंगवार ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को नशामुक्त जीवन जीने की शपथ भी दिलाई।
रैली में शिक्षक संजीत गंगवार, नेहा भारद्वाज, डॉ. संजीव सिंह, मनोज कुमार तथा मुनेश कुमार सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना करते हुए अपने क्षेत्र को नशामुक्त बनाने में सहयोग का संकल्प लिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article