28 C
Lucknow
Tuesday, August 18, 2026

आबकारी विभाग का छापेमारी अभियान, दुकानों का औचक निरीक्षण

Must read

 

फर्रुखाबाद। अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग का प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश और जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी जीपी गुप्ता के नेतृत्व में सोमवार को जिले में आबकारी अनुज्ञापन स्थलों का औचक निरीक्षण किया गया।
इसी क्रम में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 रीता वर्मा ने टीम के साथ विभिन्न शराब की दुकानों की जांच की। टीम ने कम्पोजिट दुकानों खुदागंज और दरोरा तथा देशी मदिरा की दुकानों अखमेलपुर और खुदागंज का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की। दुकानों पर उपलब्ध मदिरा का अभिलेखों में दर्ज स्टॉक से मिलान भी किया गया।
अधिकारियों ने अनुज्ञापियों को सभी अभिलेख अद्यतन रखने और शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों का पूरी तरह पालन करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई कि जांच के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आबकारी टीम ने क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर बनाए रखने तथा अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री और परिवहन की सूचना मिलने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।
विभाग के अधिकारियों के अनुसार जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ प्रवर्तन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले अनुज्ञापियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article