28 C
Lucknow
Tuesday, August 18, 2026

झपकी ने मचाया तांडव! गहरी खाई में पलटा कांवड़ियों से भरा ट्रैक्टर, पांच जिंदगियां बाल-बाल बचीं

Must read

 

गूजरपुर पमारान पुलिया के पास हुआ हादसा, चालक को आई हल्की चोट; जेसीबी से खाई से निकाला गया ट्रैक्टर

अमृतपुर।

थाना अमृतपुर क्षेत्र में मंगलवार के सुबह 5: 00बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कांवड़ चढ़ाकर घर लौट रहे लोगों से भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली गूजरपुर पमारान पुलिया के पास अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा पलटा। हादसे के दौरान ट्रैक्टर पर करीब पांच लोग सवार थे। गनीमत रही कि ट्रैक्टर के खाई में पलटने के बावजूद बड़ा हादसा टल गया और सभी लोग बाल-बाल बच गए।बताया गया कि थाना मिर्जापुर क्षेत्र के कमरापुर निवासी मूलचंद पुत्र जय सिंह ट्रैक्टर चला रहे थे। ट्रैक्टर नयागांव हुसैनपुर से गोला गोकर्णनाथ गया था। मंगलवार शाम करीब पांच बजे कांवड़ चढ़ाकर वापस लौटते समय गूजरपुर पमारान पुलिया के पास चालक को अचानक झपकी आ गई। देखते ही देखते ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा पलटा।अचानक हुए हादसे से ट्रैक्टर पर सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि कुछ ही देर में स्थिति संभल गई और बड़ी जनहानि होने से बच गई। हादसे में चालक मूलचंद के हल्की चोटें आईं, जबकि अन्य सवार सुरक्षित बताए गए।हादसे के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को खाई से बाहर निकलवाया। बताया जा रहा है कि घटना की सूचना पुलिस को दिए बिना ही परिजन ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर वापस लौट गए।घटना ने एक बार फिर वाहन चलाते समय नींद और थकान को नजरअंदाज करने के खतरे को उजागर कर दिया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, वरना तस्वीर बेहद भयावह हो सकती थी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article