27 C
Lucknow
Monday, August 17, 2026

अखिलेश का बीजेपी सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

Must read

 

लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को बड़ी विफलता बताया। उन्होंने कहा कि 14 साल तक के बच्चों का सरकार से भरोसा उठ गया है। छात्राओं को शिक्षकों की कमी के विरोध में सड़क पर उतरना पड़ा। अखिलेश ने सवाल किया कि यूपी में कोई शिक्षा मंत्री है क्या?

नगर निगम टीम पर पथराव, 15 आरोपियों पर मुकदमा

लखनऊ के बादल खेड़ा-बुद्धेश्वर इलाके में नगर निगम और पुलिस टीम पर हमले के मामले में कार्रवाई हुई है। नगर निगम की तहरीर पर 14 नामजद समेत 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों पर बलवा, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा, हत्या के प्रयास और धमकी जैसी धाराएं लगाई गई हैं। हमले में पुलिसकर्मी और नगर निगम कर्मचारी घायल हुए थे।

अजय राय ने वंदे मातरम गायन किया, बीजेपी पर साधा निशाना

वाराणसी में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने सामूहिक वंदे मातरम गायन किया और स्वतंत्रता सेनानियों व महापुरुषों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने बीजेपी पर वंदे मातरम के मुद्दे को दिखावे के लिए उठाने का आरोप लगाया। अजय राय ने आरएसएस के पथ संचालन समेत सभी कार्यक्रमों में तिरंगा और वंदे मातरम गायन की मांग की।

रेलवे ट्रैक पर तीन शव मिलने से मचा हड़कंप

आगरा के बरहन क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर अलग-अलग स्थानों से युवक, महिला और बच्ची के शव मिलने से सनसनी फैल गई। करीब 25 वर्षीय युवक की पहचान नहीं हो सकी है। महिला की उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस तीनों शवों को आपस में जोड़कर जांच कर रही है और ट्रेन की चपेट में आने की आशंका जताई गई है।

दिल्ली में बढ़ेंगी मेडिकल सीटें, 300 एमबीबीएस सीटों का प्रस्ताव

दिल्ली में मेडिकल शिक्षा का विस्तार करने की तैयारी है। इंदिरा गांधी अस्पताल और गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में 150-150 नई एमबीबीएस सीटों का प्रस्ताव है। बीएसए मेडिकल कॉलेज में सीटें 125 से बढ़ाकर 200 करने की योजना है। एमएआईडीएस में बीडीएस सीटें 50 से बढ़ाकर 70 करने के साथ एमएएमसी और बीएसए में स्नातकोत्तर सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article