30 C
Lucknow
Sunday, August 16, 2026

पुलिस ने तीन अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज

Must read

मोहम्मदाबाद: थाना क्षेत्र के ग्राम मदनपुर निवासी सर्वेंद्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक दिया शिकायती प्रार्थना पत्र पर थाना पुलिस ने तीन अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
प्राथी ने बताया कि वह सेना में कार्यरत है । वह अपनी पत्नी तथा बच्चों के साथ आगरा में ही रहता है। तथा उसके माता पिता तथा भाई गांव मदनपुर में ही रहते है।
प्रार्थी ने पुलिस अधीक्षक से गांव के ही प्रशांत सिंह उर्फ किट्टू पुत्र अनिल सिंह सिसोदिया, अनिल सिंह सिसोदिया पुत्र सुरेंद्र सिंह तथा अवनीश सिंह पुत्र अरुण सिंह सिसोदिया उर्फ बिट्टू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है कि उक्त लोगों द्वारा मारपीट, गाली गलौज, घर में जबरन घुसकर उत्पीड़न करना, आपराधिक धमकियाँ के साथ जान से मारने की धमकियां दी जा रही है।
उक्त लोगों के द्वारा 2020 में ही मारपीट, उत्पीड़न की घटना की गई थी। उसके पश्चात लगातार धमकी तथा उत्पीड़न की वजह से पलायन के लिए विवश होना पड़ा।
अभी हाल में ही प्रार्थी के घर घुसकर उसके भाई के साथ मारपीट की गई।
प्रार्थी की खेती व निजी जमीन में भी जबरन अवैध हस्तक्षेप कर रहे है।
प्रार्थी ने बताया कि वह राष्ट्र की सेवा के लिए कार्य कर रहा है किंतु उक्त लोगों उसके परिवार के कोई बड़ी अनहोनी जैसी घटना घटित न कर दे। उक्त लोगों को रोका जाए।
थाना प्रभारी निरीक्षक अमोद कुमार सिंह ने मुकदमा दर्ज कर लिया है मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article