29 C
Lucknow
Friday, August 14, 2026

BRICS Summit 2026: भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, सितंबर में नई दिल्ली की यात्रा

Must read

नई दिल्ली: ईरानी सूत्रों के मुताबिक ईरान के राष्ट्रपति (Iranian Presidentमसूद पेजेश्कियन आगामी BRICS Summit 2026 में हिस्सा लेने के लिए सितंबर में भारत की यात्रा कर सकते हैं। इस दौरान वह नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। भारत इस वर्ष ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है और शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

भारत ने 2026 की शुरुआत में ब्रिक्स की अध्यक्षता ब्राजील से संभाली थी। इस वर्ष शिखर सम्मेलन की थीम “Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability” यानी “लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण” रखी गई है। पेजेश्कियन की प्रस्तावित भारत यात्रा को दोनों देशों के बीच बढ़ते कूटनीतिक और रणनीतिक संबंधों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

ईरान वर्ष 2024 में BRICS का पूर्ण सदस्य बना था। ईरान के साथ मिस्र, इथियोपिया और संयुक्त अरब अमीरात भी समूह में शामिल हुए थे। इसके बाद 2025 में इंडोनेशिया के शामिल होने से ब्रिक्स के पूर्ण सदस्यों की संख्या बढ़कर 11 हो गई।

पेजेश्कियन ने इससे पहले अक्टूबर 2024 में रूस के कजान में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की थी।

जून 2026 में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची भी ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने भारत पहुंचे थे। बैठक के बाद उन्होंने नई दिल्ली की कूटनीतिक भूमिका की सराहना करते हुए कहा था कि भारत पश्चिम एशिया में तनाव कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। अरागची ने कहा था कि ईरान मौजूदा संकट का सैन्य समाधान नहीं देखता और बातचीत के जरिए समाधान को ही व्यावहारिक रास्ता मानता है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article