27.3 C
Lucknow
Monday, September 28, 2026

20 वर्षीय युवती लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

Must read

 

मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी 20 वर्षीय पुत्री के लापता होने की सूचना पुलिस को दी है। परिजनों के अनुसार युवती बुधवार सुबह करीब 6:30 बजे क्षेत्र के एक स्कूल में डेमो अध्ययन के लिए घर से निकली थी, लेकिन छुट्टी के बाद भी वापस घर नहीं पहुंची।

काफी देर तक युवती के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने स्कूल में जानकारी की। वहां पता चला कि युवती करीब 10:30 बजे पढ़ाई के बाद स्कूल से निकल गई थी। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने आसपास और संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन युवती का सुराग नहीं मिला।

परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। युवती की तलाश के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही मामले का समाधान किया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article