32.4 C
Lucknow
Thursday, August 13, 2026

भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा ऐलान

Must read

भोजपुर: सीएम सम्राट चौधरी ने भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर (Police encounter) के दौरान मारे गए भरत तिवारी (Bharat Tiwari) के परिवार को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने न्यायिक जांच के अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर बिहार सरकार द्वारा भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। इसके साथ ही पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की बात कही है। सीएम ने घटना की समीक्षा और जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला लिया है। इस बात की घोषणा उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए की।

गौरतलब है कि बीते 17 जून को भोजपुर के बिलौटी गांव में पुलिस ने भरत तिवारी का एनकाउंटर किया था। हालांकि जिस तरह आत्मसमर्पण करने के बाद भरत तिवारी को गोली मारी गई। इसे लेकर काफी बवाल देखने को मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भरत तिवारी को पांच गोली मारे जाने की पुष्टि की गई थी। इस घटना को लेकर काफी सियासत भी देखने को मिला। विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष के भी कई नेताओं ने इसे गलत बताया था।

हंगामा और बढ़ते दबाव को देखते ही बिहार सरकार ने मामले की जांच के लिए रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में न्यायिक जांच आयोग का गठन किया था, जिसके अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर सीएम सम्राट ने भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है। साथ ही मामले की जांच और पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया है।

बता दें कि बिहार सरकार इस मामले में लगातार एक्शन ले रही है। भरत तिवारी के परिवार ने सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकात भी की थी। भरत तिवारी की मां, बहन और भाभी ने सीएम सम्राट से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद पुलिस ने भरत तिवारी पर गोली चलाने वाले एसटीएफ जवान अक्षय कुमार को गिरफ्तार किया था।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article