32.7 C
Lucknow
Tuesday, August 11, 2026

भारतीय कारोबारों के लिए स्मार्ट कॉमर्स और पेमेंट्स को नई गति देने हेतु एनटीटी डाटा पेमेंट सर्विसेज़ ने एडेप्टिस (ADAPTIS) की शुरुआत

Must read

नई दिल्ली: भारत में डिजिटल कॉमर्स का विस्तार तेजी से हो रहा है, ऐसे में कारोबारी और कंपनियां अब ऐसे एकीकृत समाधानों की तलाश कर रही हैं, जिनके जरिए उन्हें पेमेंट, कॉमर्स और बिजनेस संचालन से जुड़ी सभी सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल सकें। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए एनटीटी डाटा पेमेंट सर्विसेज़ इंडिया ने आज पेमेंट और कॉमर्स समाधान के लिए अपने नए एकीकृत सर्विस ब्रांड एडेप्टिस (ADAPTIS) की शुरुआत की।

इस लॉन्च के साथ एनटीटी डाटा पेमेंट सर्विसेज़ इंडिया ने भुगतान स्वीकार करने की सेवाओं, व्यापारियों के लिए समाधान, वैल्यू-एडेड सर्विसेज़ और कॉमर्स से जुड़ी अपनी सभी सुविधाओं को एक ही ब्रांड के तहत उपलब्ध करा दिया है।

एडेप्टिस को स्थानीय दुकानदारों, तेजी से बढ़ रहे एमएसएमई और बड़े उद्यमों सहित हर तरह के कारोबार की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह प्लेटफॉर्म व्यापारियों को पेमेंट स्वीकार करने, अपने कारोबार का संचालन आसान बनाने, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों पर ग्राहकों को बेहतर अनुभव देने और बिजनेस से जुड़ी गतिविधियों पूरी को एक ही एकीकृत प्लेटफॉर्म के जरिए संचालित करने में मदद करता है।

लॉन्च के अवसर पर, एनटीटी डाटा पेमेंट सर्विसेज़ इंडिया के पूर्णकालिक निदेशक एवं सीईओ, श्री ताकेओ उएनो ने कहा:”भारत हमारी क्षेत्रीय विकास रणनीति का एक अहम बाजार है, जो डिजिटल तकनीक को अपनाने और व्यापारियों की बदलती ज़रूरतों से आगे बढ़ रहा है। एडेप्टिस के माध्यम से हम अपनी वैश्विक विशेषज्ञता और भारतीय बाजार की गहरी समझ को एक साथ जोड़ते हुए, हर तरह के व्यवसाय के लिए सुरक्षित, विस्तार योग्य और ग्राहक-केंद्रित कॉमर्स समाधान उपलब्ध करा रहे हैं।”

यह लॉन्च व्यापारियों तक अपनी पहुंच का विस्तार करने, अपने साझेदारों के साथ संबंधों को और मजबूत बनाने तथा भारत के डिजिटल भुगतान क्षेत्र के निरंतर विकास को गति देने की हमारी लंबे समय तक की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

शिनिचिरो निशिकावा, प्रमुख, ग्लोबल पेमेंट्स स्ट्रैटेजी एंड ट्रांसफॉर्मेशन सेक्शन, एन टी टी डाटा जापान ने कहा: “भारत में एडेप्टिस का लॉन्च विभिन्न देशों में एकीकृत पेमेंट और कॉमर्स प्लेटफॉर्म विकसित करने के हमारे विज़न की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अपनी सभी क्षमताओं को एक ही ब्रांड के तहत लाकर हमारा उद्देश्य व्यापारियों को एक जैसा, उच्च गुणवत्ता वाला अनुभव

प्रदान करना है, साथ ही प्रत्येक स्थानीय बाजार की अलग-अलग जरूरतों के अनुसार समाधान उपलब्ध कराने का लचीलापन भी बनाए रखना है।” एनटीटी डाटा पेमेंट सर्विसेज इंडिया के मुख्य वित्तीय अधिकारी श्री राहुल जैन ने कहा: “एडप्टिस हमारे कारोबार को लंबी अवधि के सतत विकास की दिशा में मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अपनी सभी क्षमताओं को एकीकृत ब्रांड के तहत लाकर हम अपने साझेदारों को अधिक मूल्य प्रदान करने के साथ-साथ भारत भर के व्यापारियों की बदलती जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा करने की स्थिति में हैं।”

भारत के भुगतान क्षेत्र में लगभग दो दशकों के अनुभव के साथ, एन टी टी डाटा पेमेंट सर्विसेज़ इंडिया वर्तमान में लाखों व्यापारियों को अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है और हर वर्ष 10 करोड़ (100 मिलियन) से अधिक लेनदेन प्रोसेस करती है। यह सब सुरक्षित, पीसीआई – डी एसएस मानकों के अनुरूप इंफ्रास्ट्रक्चर और अत्याधुनिक तकनीक के सहयोग से हो रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article