34.7 C
Lucknow
Tuesday, August 11, 2026

बस से धक्का दिए जाने के बाद युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, लोहिया अस्पताल में भर्ती

Must read

 

फर्रुखाबाद। पत्नी के साथ लखनऊ स्थित ससुराल जा रहे युवक को रास्ते में बस से उतार दिए जाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। कादरीगेट थाना क्षेत्र के खानपुर के पास युवक के विषाक्त पदार्थ खाने की सूचना पर रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
शमसाबाद के मोहल्ला कोटला निवासी नोमान पत्नी नसरा और दो वर्षीय बेटे के साथ लखनऊ स्थित ससुराल जाने के लिए घर से निकले थे। दोनों हरदोई जाने वाली बस में सवार हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चांदपुर स्थित श्याम कोल्ड स्टोरेज के पास पहुंची तो पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
विवाद के दौरान पत्नी ने नोमान को बस से नीचे उतार दिया और अपने बच्चे के साथ बस से चली गई। इसके बाद नोमान ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। कुछ समय बाद बेहोशी की हालत में पड़े नोमान को देखकर राहगीरों ने उनके रिश्तेदार अमेठी जदीद निवासी कामिल को सूचना दी।
कामिल मौके पर पहुंचे और नोमान को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। कामिल के अनुसार, घटना के दौरान आसपास मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाए हैं। उनका कहना है कि पत्नी के बस से चले जाने के बाद नोमान ने विषाक्त पदार्थ खा लिया।
घटना के बाद परिवार में भी हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और विवाद के कारणों की जांच की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article