32.7 C
Lucknow
Tuesday, August 11, 2026

कांवरियों की बाइक खड्ड में गिरी, एक की मौत, साथी गंभीर

Must read

फर्रुखाबाद। पांचाल घाट स्थित गंगा तट से गंगाजल भरकर गोला गोकर्णनाथ जा रहे दो कांवरियों की बाइक गांव गोटिया के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। हादसे में एक कांवरिए की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया गया कि हरदोई जनपद के थाना हरपालपुर क्षेत्र के गांव चौधरपुर निवासी बृजमोहन पुत्र रामबरन अपने साथी शिवम पुत्र दिनेश के साथ बाइक से पांचाल घाट से गंगाजल लेकर गोला गोकर्णनाथ जा रहे थे। गांव गोटिया के निकट बाइक चला रहे बृजमोहन को नींद की झपकी आने से बाइक अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी।
हादसे में बृजमोहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article