30.3 C
Lucknow
Monday, August 10, 2026

मौत के बाद भी नहीं बख्शा पुलिस ने! मृतक को ही बना दिया शांति भंग का आरोपी

Must read

 

– परिजनों का आरोप,विरोधी पक्ष से साठगांठ कर पुलिस ने अपनाया शॉर्टकट
– मृतक समेत तीन पर कर दी शांति भंग की कार्रवाई

– एक तरफ हत्या की जांच, दूसरी तरफ मृतक के खिलाफ ही पुलिस रिपोर्ट

फर्रुखाबाद। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र में जिस शैलेश कुमार की 20 जुलाई 2026 को हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है, उसी शैलेश कुमार को पुलिस ने शांति भंग की कार्रवाई में आरोपी बना दिया। मामले से जुड़े न्यायालयीय दस्तावेज सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

मृतक के भाई अखिलेश कुमार जाटव ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसके भाई शैलेश की हत्या के मामले की जांच चल रही है। इसी दौरान कर्नलगंज चौकी प्रभारी मूलेंद्र चौहान और सिपाही विजेन्द्र सिंह द्वारा उसके परिवार को परेशान किया गया और मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई।
मामले में सामने आए नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय के दस्तावेज में वाद संख्या 1630/2026, सरकार बनाम शैलेश कुमार आदि दर्ज है। कार्यवाही में शैलेश कुमार के साथ अन्य लोगों के नाम भी दर्ज हैं।
मृतक के भाई अखिलेश कुमार ने एसपी को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि कर्नलगंज चौकी प्रभारी और सिपाही द्वारा विरोधी पक्ष से साठगांठ कर मामले को प्रभावित करने और रफा-दफा कराने का प्रयास किया गया। शिकायतकर्ता ने पुलिसकर्मियों पर गाली-गलौज, प्रताड़ित करने और मुकदमे में फंसाने की धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं।
मृतक के भाई ने पुलिस अधीक्षक से कर्नलगंज चौकी प्रभारी और सिपाही की गोपनीय जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article