– डीएम की प्राथमिकताओं के अनुरूप डिजिटल कार्यप्रणाली पर जोर
– पत्रावलियों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की प्राथमिकताओं के अनुरूप जिले में सरकारी कार्यालयों की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और समयबद्ध बनाने की दिशा में लगातार जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग में ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी उपयोग को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी मैडम लाठर के हुक्म के बाद डॉ. आनंद उपाध्याय ने निर्देश दिए कि ई-ऑफिस पर प्राप्त पत्रावलियों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। संबंधित अधिकारी निर्धारित समयसीमा में पत्रावली का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर पत्रावली लंबित रहने की स्थिति में उसके कारणों की जानकारी स्पष्ट होनी चाहिए। अधिकारियों और कर्मचारियों को डिजिटल व्यवस्था का नियमित एवं प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।
डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग मे ई-ऑफिस केवल डिजिटल माध्यम से फाइल भेजने की व्यवस्था नहीं है, बल्कि यह सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। डिजिटल व्यवस्था में फाइल की स्थिति और उसके निस्तारण की प्रक्रिया पर निगरानी रखना आसान होता है।
उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि वे तकनीक आधारित व्यवस्था को अपनी कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाएं और प्राप्त पत्रावलियों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर की प्राथमिकताओं के अनुरूप विभागीय कार्यों में तेजी, पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने पर जोर दिया जा रहा है। ई-ऑफिस व्यवस्था के प्रभावी संचालन से स्वास्थ्य विभाग में प्रशासनिक कामकाज को अधिक व्यवस्थित और समयबद्ध बनाने की उम्मीद है।


