30.2 C
Lucknow
Monday, August 10, 2026

कानपुर देहात में कपालेश्वर महादेव धाम बना आकर्षण का केंद्र

Must read

 

एक ही परिसर में शिव मंदिर और दरगाह, साथ-साथ होती है पूजा और इबादत

कानपुर देहात। डेरापुर तहसील क्षेत्र में सेगुर नदी के किनारे स्थित कपालेश्वर महादेव धाम इन दिनों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। करीब 100 फीट ऊंचे टीले पर स्थित शिव मंदिर की धार्मिक मान्यता के साथ यहां सांप्रदायिक सौहार्द की अनूठी मिसाल भी देखने को मिलती है।

धाम परिसर की खासियत यह है कि यहां शिवलिंग और दरगाह एक ही परिसर में स्थित हैं। एक ओर श्रद्धालु शिवलिंग की पूजा-अर्चना करते हैं, वहीं दूसरी ओर मुस्लिम श्रद्धालु दरगाह पर चादर चढ़ाकर इबादत करते हैं।

त्योहारों और विशेष अवसरों पर यहां दोनों समुदायों के लोगों की आवाजाही बढ़ जाती है। परिसर में एक साथ पूजा और इबादत का नजारा लोगों को सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देता है।

सेगुर नदी के किनारे और ऊंचे टीले पर स्थित होने के कारण धाम का प्राकृतिक परिवेश भी लोगों को आकर्षित करता है। धार्मिक आस्था के साथ आपसी सौहार्द की यह तस्वीर क्षेत्र की गंगा-जमुनी तहजीब को दर्शाती है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article