31.6 C
Lucknow
Tuesday, August 11, 2026

सीआईएसएफ जवानों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

Must read

 

लखनऊ एयरपोर्ट पर तैनात जवानों ने शहीद पथ से एयरपोर्ट तक निकाली यात्रा

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से लखनऊ एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर जवानों ने देशभक्ति का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा शहीद पथ होते हुए लखनऊ एयरपोर्ट तक निकाली गई। यात्रा के दौरान जवानों में खासा उत्साह दिखाई दिया। राष्ट्रीय ध्वज के साथ जवानों ने लोगों को देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
यात्रा के दौरान सड़क पर तिरंगे के साथ जवानों का काफिला आकर्षण का केंद्र रहा। सीआईएसएफ जवानों ने देश की सुरक्षा के प्रति अपने कर्तव्य और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश भी दिया।
स्वतंत्रता दिवस से पहले निकाली गई इस तिरंगा यात्रा ने राजधानी के माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article