– बोले,‘धनबल से जितनी भीड़ आ सकती थी, वही आई’
लखनऊ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रयागराज कार्यक्रम को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने तीखा हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी की प्रयागराज यात्रा और कार्यक्रम में जुटी भीड़ को लेकर सवाल खड़े किए।
ब्रजेश पाठक ने कहा कि “धनबल से जो भी भीड़ आ सकती थी, वही आई।” उन्होंने राहुल गांधी की राजनीतिक नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल की दोमुंही नीति को उत्तर प्रदेश की जनता अच्छी तरह समझती है।
उपमुख्यमंत्री ने राहुल गांधी के झारखंड के छात्रों को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा“क्या राहुल जी, आपके मन में झारखंड के छात्र नहीं आए?”
ब्रजेश पाठक ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी प्रयागराज सिर्फ वोटों की फसल काटने आए थे। उन्होंने राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे को राजनीतिक स्वार्थ से जोड़ते हुए कांग्रेस की रणनीति पर सवाल उठाए।
उन्होंने यह भी कहा कि “राहुल प्रयागराज आए, लेकिन दादा की कब्र तक नहीं गए।” इस बयान के जरिए उन्होंने राहुल गांधी की प्रयागराज यात्रा और उनके पारिवारिक संबंधों को लेकर भी राजनीतिक निशाना साधा।


