28.6 C
Lucknow
Tuesday, September 22, 2026

थाना दिवस में आईं तीन शिकायतें, दो का मौके पर निस्तारण, एक की जांच जारी

Must read

मोहम्मदाबाद। थाना मोहम्मदाबाद में शनिवार को आयोजित थाना दिवस में राजस्व संबंधी तीन समस्याओं के प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

प्राप्त तीन शिकायतों में से दो समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि एक मामले के निस्तारण के लिए संबंधित लेखपाल और पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। क्षेत्राधिकारी ने टीम को मौके पर जाकर निरीक्षण करने और जांच के बाद नियमानुसार समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

थाना दिवस के दौरान क्षेत्र के सभी संबंधित लेखपाल मौजूद रहे। अधिकारियों ने फरियादियों को उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article