33.4 C
Lucknow
Saturday, August 8, 2026

वाराणसी में उर्वरक की कालाबाजारी रोकने को जनपद-व्यापी छापेमारी, 49 बिक्री केन्द्रों की जांच, लिए गए 28 नमूने

Must read

वाराणसी: शासन के निर्देश पर किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक (fertilizers) उपलब्ध कराने और कालाबाजारी रोकने के उद्देश्य से गुरुवार को जनपद-व्यापी चेकिंग अभियान चलाया गया। वाराणसी जिलाधिकारी (District Magistrate, Varanasi) के आदेश पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा गठित संयुक्त टीमों ने साधन सहकारी समितियों, पीसीएफ विक्रय केन्द्रों, इफको सेवा केन्द्र, आईएफएफडीसी, औद्यानिक समिति एवं निजी उर्वरक विक्रेताओं के बिक्री केन्द्रों व गोदामों पर छापेमारी की।

टीम-1 में जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह व जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार को तहसील सदर, टीम-2 में कृषि रक्षा अधिकारी बृजेश विश्वकर्मा व जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी आरपी सिंह को तहसील पिण्डरा तथा टीम-3 में भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार यादव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य राजेन्द्र कुमार व वरिष्ठ प्राविधिक सहायक रोहित कुमार सिंह को तहसील राजातालाब का दायित्व सौंपा गया।

छापे के दौरान नामित उर्वरक निरीक्षकों ने कुल 49 बिक्री केन्द्रों की जांच कर गुणवत्ता परीक्षण हेतु 28 उर्वरक के नमूने लिए। निरीक्षण में दुकान बन्द मिलने पर मेसर्स पारस बीज भण्डार बडागांव व मेसर्स किसान बीज एवं खाद भण्डार चकखरावन साधोगंज तथा अभिलेख अपूर्ण पाए जाने पर मेसर्स न्यू सागर कृषि केन्द्र करनाडी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

अधिकारियों ने सभी विक्रेताओं को दुकान पर रेट बोर्ड लगाने व किसानों को खतौनी के अनुसार पीओएस मशीन से अंगूठा लगवाकर निर्धारित दर पर उर्वरक देने के निर्देश दिए। बताया गया कि जनपद में यूरिया व डीएपी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। शिकायत के लिए किसान विकास भवन के चतुर्थ तल कमरा 402 स्थित कंट्रोल रूम 7007259547 व 9369560120 पर संपर्क कर सकते हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article