33.4 C
Lucknow
Saturday, August 8, 2026

33 केवी लाइन में फाल्ट से कंपिल समेत 150 गांवों की बिजली गुल

Must read

कंपिल। 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से कंपिल कस्बे सहित क्षेत्र के करीब 150 गांवों में लगभग 13 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। रात करीब एक बजे अचानक बिजली गुल होने से लोगों को पूरी रात परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार दोपहर कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग कर फाल्ट का पता लगाया और इंसुलेटर बदलने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की।
कंपिल उपकेंद्र के टाउन एरिया, रुदायन ग्रामीण, रुदायन नलकूप, धर्मपुर ग्रामीण और धर्मपुर नलकूप समेत पांच फीडरों से कस्बे और क्षेत्र के करीब 150 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। रात में 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से पूरा उपकेंद्र ठप हो गया। इससे कंपिल कस्बे के अलावा इकलहरा, राईपुर चिंघटपुर, कारव, पुंथर देहामाफी, कटिया, बिल्हा और रुदायन समेत करीब 100 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
इसी दौरान सिवारा उपकेंद्र के गौरखेड़ा, शादनगर और सिवारा क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। इसके चलते रौकरी, गूजरपुर, मिस्तनी और बहबलपुर समेत करीब 50 गांवों में भी बिजली गुल रही। रातभर बिजली नहीं आने से ग्रामीणों और कस्बावासियों को काफी परेशानी हुई। गर्मी के कारण लोगों की नींद प्रभावित रही। सुबह बिजली न होने से घरों में पेयजल की समस्या भी सामने आई। स्थानीय लोगों के अनुसार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से दैनिक कार्य भी प्रभावित हुए। कर्मचारियों ने लाइन की पेट्रोलिंग शुरू की। गांव कटिया के पास 33 केवी लाइन का एक इंसुलेटर फटा हुआ मिला। कर्मचारियों ने इंसुलेटर बदलकर लाइन में आई खराबी को दूर किया। इसके बाद दोपहर में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article