फर्रुखाबाद। जनपद में ग्राम पंचायत अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद रिक्त हुए क्लस्टरों में नई तैनाती कर दी गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने जिलाधिकारी के अनुमोदन (03 अगस्त 2026) के अनुपालन में 6 अगस्त 2026 को आदेश जारी करते हुए कायमगंज, नवाबगंज, मोहम्मदाबाद एवं कमालगंज विकास खंडों में ग्राम पंचायत अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की है।
जारी आदेश के अनुसार विकास खंड कायमगंज में अमित यादव को सिकंदरपुर तिहैया-फतेहगढ़ क्लस्टर, इरफेश पाण्डेय को उबरापुर क्लस्टर, शुभम तिवारी को चिलौली क्लस्टर, संजीव कुमार गंगवार को कुंदरपुर खास-निजामुद्दीनपुर क्लस्टर तथा विजय शंकर को सिवारा खास-शाहदनगर क्लस्टर का दायित्व सौंपा गया है।
विकास खंड नवाबगंज में प्रवीण कुमार को बेगा क्लस्टर की जिम्मेदारी दी गई है।
विकास खंड मोहम्मदाबाद में मनीष साहू को नीकोकरोरी-पखना क्लस्टर का प्रभार सौंपा गया है।
वहीं विकास खंड कमालगंज में कुं० तान्या को जरारी क्लस्टर तथा प्रदीप यादव को महरूपुर रावी क्लस्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह तैनाती चितरकूट, हमीरपुर, गाजीाबाद और मिर्जापुर में स्थानांतरित हुए ग्राम पंचायत अधिकारियों के कारण रिक्त हुए पदों को भरने तथा प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।


