33.3 C
Lucknow
Friday, August 7, 2026

जीआरपी ने 2.5 करोड़ रुपये का नशीला पदार्थ किया नष्ट, 34 एनडीपीएस मामलों का माल भट्टी में जलाया

Must read

 

लखनऊ। राजकीय रेलवे पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2.5 करोड़ मूल्य के मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई 34 एनडीपीएस मामलों में जब्त किए गए नशीले पदार्थों के संबंध में की गई।
जीआरपी अधिकारियों के अनुसार, निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए 26.323 किलोग्राम मादक पदार्थों को विशेष भट्टी (इंसिनरेटर) में जलाकर नष्ट किया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 20.750 किलोग्राम गांजा, 2 किलोग्राम डोडा तथा अन्य जब्त मादक पदार्थ शामिल थे।
अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय और सक्षम प्राधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई। पूरे निस्तारण की प्रक्रिया की निगरानी संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में की गई, ताकि पारदर्शिता और कानूनी प्रक्रिया का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जा सके।
जीआरपी का कहना है कि रेलवे परिसरों और ट्रेनों के माध्यम से होने वाली नशीले पदार्थों की तस्करी पर लगातार सख्त निगरानी रखी जा रही है। भविष्य में भी ऐसे मामलों में प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि मादक पदार्थों की अवैध तस्करी पर अंकुश लगाया जा सके।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article