33.3 C
Lucknow
Friday, August 7, 2026

राम धन गबन मामला: बैंक सत्यापन रिपोर्ट न आने से सुनवाई टली, 11 अगस्त अगली तारीख

Must read

 

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि से जुड़े चर्चित राम धन गबन मामले में शुक्रवार को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। मामले के मुख्य आरोपी सुभाष श्रीवास्तव के पेंशन खाते की बैंक सत्यापन रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत नहीं हो सकी, जिसके चलते अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 11 अगस्त की तारीख निर्धारित की।

सुनवाई के दौरान विशेष अभियोजन अधिकारी संजय ने अदालत से बैंक सत्यापन रिपोर्ट दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय देने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि संबंधित बैंक से आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो सकी है।

विशेष न्यायाधीश ने विवेचक आशुतोष तिवारी को निर्देश दिए कि आरोपी के पेंशन खाते से संबंधित बैंक सत्यापन रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त कर अगली सुनवाई से पहले न्यायालय में प्रस्तुत की जाए।

गौरतलब है कि राम धन गबन मामले में आरोपी सुभाष श्रीवास्तव वर्तमान में न्यायिक हिरासत में जेल में निरुद्ध हैं। मामले की जांच जारी है और अदालत अब 11 अगस्त को बैंक सत्यापन रिपोर्ट सहित अन्य अभिलेखों पर आगे की सुनवाई करेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article