लखनऊ। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर 7 अगस्त को लोक भवन सभागार में राज्यस्तरीय समारोह आयोजित होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे। संतकबीर राज्यस्तरीय हथकरघा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित होंगे तथा संत कबीर टेक्सटाइल पार्क की स्थापना की घोषणा भी की जाएगी।


