31.3 C
Lucknow
Wednesday, August 5, 2026

मोहनलालगंज में रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में अधिवक्ताओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल

Must read

 

लखनऊ। मोहनलालगंज तहसील के अधिवक्ताओं ने शासन के उस आदेश के विरोध में बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी, जिसके तहत मोहनलालगंज क्षेत्र की संपत्ति रजिस्ट्री अब कैसरबाग स्थित कार्यालय में किए जाने का प्रावधान किया गया है।

अधिवक्ताओं का कहना है कि इस निर्णय से आम जनता, किसानों और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को रजिस्ट्री कराने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त लागत आएगी। उनका आरोप है कि शासन का यह फैसला जनहित के विपरीत है।

वकीलों ने मांग की है कि मोहनलालगंज में पूर्व की तरह ही रजिस्ट्री की व्यवस्था बहाल की जाए। मांगें पूरी होने तक उन्होंने न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है।

इस विरोध प्रदर्शन के चलते तहसील परिसर में रजिस्ट्री और अन्य संबंधित कार्य प्रभावित होने की संभावना है। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि शासन ने आदेश वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article