27.6 C
Lucknow
Tuesday, August 4, 2026

सोनू उर्फ बिलैया का पोस्टमार्टम के बाद बिसरा किया गया सुरक्षित, सर में चोटों के मिले निशान

Must read

थाना कादरी गेट में तैनात दरोगा अवधेश पर हत्यारोपियों से मिलकर दो लाख रूपए मांगने का लगा आरोप
फर्रुखाबाद। कादरीगेट थाना क्षेत्र के मसेनी निवासी युवक सोनू शर्मा उर्फ बिलैया की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद मंगलवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भारी हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। वहीं मृतक की पत्नी ने थाने में तैनात एक दरोगा पर भी आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।
जानकारी के अनुसार, मसेनी निवासी सोनू शर्मा उर्फ बिलैया, पुत्र स्वर्गीय अशोक कुमार, मंगलवार सुबह करीब चार बजे मसेनी चौराहे पर घायल अवस्था में पड़े मिले। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सोनू की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक के भाई जितेंद्र सहित अन्य परिजनों ने गांव के ही शिवा वाल्मीकि, शैंपी और शिवम पुत्रगण पूरन खलीफा पर पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने का आरोप लगाया। परिजनों का कहना था कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है।
मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब मृतक की पत्नी सोनी ने थाना कादरीगेट में तैनात दरोगा अवधेश पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि दरोगा ने दो लाख रुपये की मांग की थी, जो पूरी न होने पर वह आरोपियों के पक्ष में खड़े हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही और कथित मिलीभगत के कारण ही उनके पति की हत्या हुई है।
आरोपों से आक्रोशित परिजनों ने लोहिया अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर अरुण वर्मा मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत कर उन्हें शांत कराने का प्रयास किया। काफी देर तक चले समझाने-बुझाने के बाद परिजन शांत हुए, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों की मांग पर शव का पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया तथा पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। डॉक्टर सौरभ कटियार और डॉक्टर दीपक कटारिया की टीम ने पोस्टमार्टम किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक के विसरा को सुरक्षित रखा गया है। इसके अलावा सिर पर तीन से चार चोटों के निशान भी मिले हैं, जिनके आधार पर पुलिस विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article