27.6 C
Lucknow
Tuesday, August 4, 2026

अनियंत्रित बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग कारीगर गंभीर घायल

Must read

शमशाबाद/फर्रुखाबाद। शमशाबाद थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। ढाईघाट-शमशाबाद मार्ग पर मौनी बाबा आश्रम के निकट एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने साइकिल सवार बुजुर्ग कारीगर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 55 वर्षीय कारीगर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दुर्घटना के बाद बाइक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम कासिमपुर तराई निवासी अच्छन खां (55 वर्ष) पेशे से कारीगर हैं और मौनी बाबा आश्रम के पास स्थित एक कारखाने में कार्य करते हैं। मंगलवार को वह साइकिल से अपने कार्यस्थल जा रहे थे। जैसे ही वह ढाईघाट-शमशाबाद मार्ग पर मौनी बाबा आश्रम के निकट पहुंचे, तभी ढाईघाट की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने लापरवाहीपूर्वक उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद बाइक चालक बिना रुके बाइक सहित मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद राहगीरों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को संभाला और तत्काल डायल-108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शमशाबाद पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. अलीम अंसारी ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय, फर्रुखाबाद रेफर कर दिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article