33.3 C
Lucknow
Saturday, August 1, 2026

यूपी विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से, सर्वदलीय बैठक कल; अध्यक्ष और मुख्यमंत्री योगी रहेंगे मौजूद

Must read

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। सत्र के सुचारु संचालन और सदन की कार्यवाही को लेकर 2 अगस्त को विधानसभा के मुख्य भवन में सर्वदलीय बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, संसदीय कार्य मंत्री सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की मौजूदगी रहेगी।

जानकारी के अनुसार, सुबह 11:30 बजे कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी, जिसमें सदन की कार्यसूची, कार्य संचालन और विभिन्न विधायी कार्यों पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे सर्वदलीय बैठक आयोजित होगी।
बैठक में सरकार और विपक्ष के बीच मानसून सत्र को शांतिपूर्ण, सार्थक और व्यवस्थित ढंग से चलाने पर चर्चा होगी। साथ ही विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले प्रमुख जनहित के मुद्दों तथा सरकार के विधायी एजेंडे पर भी विचार-विमर्श होने की संभावना है।
मानसून सत्र के दौरान प्रदेश की कानून-व्यवस्था, बाढ़ की स्थिति, किसानों, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सदन में तीखी बहस होने के आसार हैं। सरकार भी विभिन्न विधेयकों और नीतिगत प्रस्तावों को सदन के पटल पर रख सकती है।
राजनीतिक दृष्टि से यह सत्र महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें सरकार अपने कार्यों का ब्यौरा पेश करेगी, जबकि विपक्ष जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति के साथ सदन में उतरने की तैयारी कर रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article