33.3 C
Lucknow
Saturday, August 1, 2026

जानकीपुरम के जनेश्वर इंक्लेव अपार्टमेंट हैंडओवर, एलडीए ने सौंपा प्रबंधन

Must read

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने जानकीपुरम स्थित जनेश्वर इंक्लेव अपार्टमेंट का प्रबंधन औपचारिक रूप से रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन को हस्तांतरित कर दिया। एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर हैंडओवर प्रक्रिया पूरी की गई।

जानकारी के अनुसार, सेक्टर-जे विस्तार स्थित जनेश्वर इंक्लेव अपार्टमेंट में 5 टावरों में कुल 525 फ्लैट हैं। अपार्टमेंट के आवंटियों के चुनाव के बाद नियमानुसार रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन का गठन किया गया था।
हैंडओवर कार्यक्रम के दौरान एलडीए की ओर से आरडब्ल्यूए अध्यक्ष नेहा श्रीवास्तव एवं सचिव को हैंडओवर पत्र सौंपा गया। इसके साथ ही अपार्टमेंट के रखरखाव, सामान्य सुविधाओं और प्रबंधन की जिम्मेदारी अब आरडब्ल्यूए के पास होगी।

एलडीए अधिकारियों ने बताया कि इस व्यवस्था से निवासी अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप अपार्टमेंट के रखरखाव, स्वच्छता, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं का बेहतर संचालन कर सकेंगे। वहीं, आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने प्राधिकरण का आभार व्यक्त करते हुए सभी निवासियों के सहयोग से परिसर का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article