35.6 C
Lucknow
Saturday, August 1, 2026

जमानत पर घर लौटे युवक पर दबंगों का हमला

Must read

पुलिस के सामने मारपीट

हल्का इंचार्ज को पड़ी फटकार

जहानगंज, फर्रुखाबाद। थाना जहानगंज क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर जमानत पर घर लौटे युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित अनुराग पुत्र श्याम बहादुर निवासी दानमंडी, थाना जहानगंज ने थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि वह मुकदमा संख्या 0165/25 में माननीय हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद 28 दिन बाद अपने घर लौटा था।
आरोप है कि उसके गांव पहुंचने की सूचना दूसरे पक्ष ने पुलिस को दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान दीपक पुत्र सर्वेश , मृदुल पुत्र सर्वेश और राजेश ने अनुराग के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी और कहा कि दो महीने बाद घर आया है, अब तुझे जान से मार देंगे।
सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में भी आरोपियों ने मारपीट और अभद्रता जारी रखी। इसी दौरान हल्का इंचार्ज घनश्याम सिंह ने भी अनुराग के साथ मारपीट कर दी। बाद में पता चला कि अनुराग पहले ही माननीय हाईकोर्ट से जमानत प्राप्त कर चुका है और उसकी गिरफ्तारी का कोई आधार नहीं था।मामला थाना प्रभारी पूनम अवस्थी के संज्ञान में आने पर उन्होंने हल्का इंचार्ज घनश्याम सिंह को फटकार लगाई। इसके बाद अनुराग को थाने से छोड़ दिया गया। वहीं अनुराग की तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी दीपक, मृदुल और राजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेश सिंह को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वही तीनों आरोपियों को पुलिस ने पड़कर शांति भंग में चालान किया है।
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय से पुरानी रंजिश चली आ रही है, जिसके चलते यह विवाद हुआ। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article