35.6 C
Lucknow
Saturday, August 1, 2026

हौसला बुलंद : सांसद और भाजपा सहित सरकार को बदनाम करने पहुुंचे तेल माफिया और साथी

Must read

पूर्व से सरकारी जमीन को घेरे, अब सरकारी चकरोड़ को नही होने दे रहे कब्जा मुक्त, खुद कर लिया अवैध निर्माण, अब सांसद मुकेश राजपूत के निर्माणाधीन शीतालय का विरोध

=विरोधकर्ताओं पर जिला प्रशासन पूर्व में दर्ज करा चुका है मुकदमा
=विधि विज्ञान प्रयोगशाला में हो चुके सेंपल फेल
=वर्षो से खुद कब्जा किये चकरोड़, बना डाली अवैध बिल्डिग

यूथ इंडिया, फर्रूखाबाद
वर्षो से सरकारी चकरोड़ और चरागाह की सडक़ किनारे वेशकीमती जमीन कब्जा करने वाले हौसला बुलंद तेल माफियाओं ने अब भाजपा सांसद और सरकार को ही बदनाम करने के लिए निशाना बनाया है। विक्रांत उर्फ राना आदि के साथ सरकार को आढ़े हाथ लेते हुए चर्चित तेल माफिया पवन कटियार ने सोशल मीडिया के जरिए एक वीडियो वायरल किया और सांसद के निर्माणाधीन शीतालय के काम को रोकने के लिए सरेआम विरोध प्रदर्शन शुरू किया है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी पवन कटियार व पंकज कटियार पुत्रगण भानुप्रताप सिंह ने थाना मऊदरवाजा के बर्नाखुर्द जहानगंज रोड पर बन रहे सांसद मुकेश राजपूत के निर्माणाधीन शीतालय का समर्थकों संग मौके पर पहुंच विरोध किया और आरोप लगाया कि सांसद पांच बीघा सरकारी भूमि कब्जा किये ले रहे है।
राजस्व कर्मियों के मुताबिक विरोधकर्ता कटियारबंधु स्वयं वर्षो से न केवल चकरोड़ पर कब्जा किये बल्कि यहां पर अवैध रूप से ट्यूववेल और भवन का भी निर्माण कर रहे है। सांसद के खेत से सटे अपने खेत के मुहाने पर चरागाह की सरकारी जमीन भी वर्षो से कब्जा किये हुए है।
सांसद मुकेश राजपूत ने अवैध रूप से कब्जा किये चकरोड़ को खुलवाने के लिए जिला प्रशासन को पूर्व में निर्देशित किया था जिसके बाद तहसीलदार समेत राजस्वकर्मियों की टीम गठित हुई थी और जांच में कब्जेदार स्वयं कटियारबंधु आये थे। जिला प्रशासन की नाप न मानते हुए अल्पसमय के लिए कटियार बंधुओं ने सिविल न्यायालय से स्थगनादेश भी प्राप्त कर लिया था। जोकि वर्तमान में खत्म हो चुका है। उसके बाबजूद कटियार बंधु अपने साथी और सांसद के धुरविरोधी विक्रांत उर्फ राना के साथ मौके पर पहुंच निर्माणाधीन सांसद के शीतालय का विरोध करने पहुंचे। वहीं सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि राजस्व विभाग की निष्पक्ष जांच और नाप पर उन्हें भरोसा है।

खुद चर्चित तेल माफिया हो चुके साबित विरोधकर्ता
ंविपक्ष के ईशारे पर सांसद और सरकार को बदनाम करने वाले विरोधकर्ता पवन और पंकज कटियार जिले के चर्चित तेल माफियाओं में शुमार हैं। बीते वर्ष जिलाधिकारी के निर्देशन में हुई छापेमारी के दौरान रोशनाबाद में यह दोनों भाई किसानों को नकली डीजल और पेट्रोल बेंचते अपने अवैध सियाराम बायो फिलिंग स्टेशन रोशनाबाद में दबोचे गये थे। जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय ने अवैध डीजल और पेट्रोल के नाम पर करीब तीन हजार लीटर थिनर भी बरामद किया था। किसानों संग धोखाधड़ी करते हुए इन दोनों भाईयों ने इतना ही नही बल्कि नायरा कंपनी के फर्जी बिल भी काटते हुए लाखों रूपये की जीएसटी चोरी भी की थी। जिलाधिकारी न्यायालय ने हाल ही में बरामद किये गये अवैध ज्वलंतशील पदार्थ को नीलाम करने का आदेश भी पारित किया है।
अनुप्रिया पटेल और आशीष पटेल पर भी खोला मोर्चा
तेल माफिया और उनके साथियों ने केवल सांसद पर ही निशाना नही साधा बल्कि अपना दल सोनेलाल की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल समेत उनके कैबिनेट मंत्री पति आशीष पटेल को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि वह लोग भी उनकी मदद नही कर रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article