36.9 C
Lucknow
Saturday, August 1, 2026

चेन्नई पहुंचे राहुल गांधी, एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Must read

 

चेन्नई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तमिलनाडु कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगे और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका अभिनंदन किया।

राहुल गांधी का यह दौरा कांग्रेस के संगठनात्मक अभियान “संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित किया गया है। वह चेन्नई के निकट मामल्लापुरम में आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम में राहुल गांधी जिला अध्यक्षों के साथ विस्तृत संवाद करेंगे और आगामी राजनीतिक रणनीति के साथ-साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की कार्ययोजना पर चर्चा करेंगे।
तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष बी. मणिकम टैगोर और पार्टी के राज्य प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने बताया कि राहुल गांधी का यह दौरा पूरी तरह संगठनात्मक है। वह जिला कांग्रेस अध्यक्षों और उनके परिवारों के साथ भी संवाद करेंगे। पार्टी का मानना है कि इस बैठक से जमीनी स्तर पर संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार किया जाएगा।
राहुल गांधी के दौरे को लेकर चेन्नई एयरपोर्ट और कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उनके आगमन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह दौरा तमिलनाडु में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। राहुल गांधी शाम तक अपने कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद नई दिल्ली लौटेंगे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article