मोहम्मदाबाद: थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को नोएडा से हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि 10 जुलाई 2026 को दोपहर करीब तीन बजे ग्राम अरसानी निवासी गोविंद सिंह राठौर का पुत्र अंशु उनकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अंशु समेत उसके दो अन्य भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस ने किशोरी की तलाश के दौरान आरोपी अंशु को नोएडा से हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


