32.6 C
Lucknow
Wednesday, July 29, 2026

गुरु पूर्णिमा पर ब्रह्माकुमारीज़ में श्रद्धा और आध्यात्मिकता का संगम

Must read

 

सतगुरु शिव बाबा के स्मरण के साथ आत्मपरिवर्तन का लिया संकल्प

फर्रुखाबाद। ब्रह्माकुमारीज़ फर्रुखाबाद सेवा केंद्र में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं निराकार परमपिता परमात्मा शिव बाबा के स्मरण के साथ हुआ।
सेवा केंद्र प्रभारी बीके शोभा दीदी ने अपने संबोधन में कहा कि इस संसार में अनेक गुरु हो सकते हैं, लेकिन सच्चे सतगुरु निराकार परमपिता परमात्मा शिव बाबा हैं। उन्होंने कहा कि शिव बाबा ही आत्माओं को सत्य ज्ञान प्रदान कर अज्ञान के अंधकार से निकालते हुए सुख, शांति, पवित्रता और आध्यात्मिक जीवन का मार्ग दिखाते हैं।
उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि आत्मचिंतन, आत्मपरिवर्तन और ईश्वरीय शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने का श्रेष्ठ अवसर है। यदि मनुष्य अपने जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाए, तो वह स्वयं के साथ समाज और राष्ट्र के उत्थान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया गया तथा सतगुरु शिव बाबा की महिमा का गुणगान किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने ईश्वरीय महावाक्यों का श्रवण कर अपने जीवन को श्रेष्ठ, सकारात्मक और मूल्यनिष्ठ बनाने का संकल्प लिया।
समापन अवसर पर सभी ने विश्व शांति, मानव कल्याण, नशामुक्त समाज तथा नैतिक मूल्यों पर आधारित श्रेष्ठ समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रार्थना की। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज़ परिवार के सदस्य, नगर के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article