34 C
Lucknow
Wednesday, July 29, 2026

ई-सिम एक्टिवेशन फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़, डिजिटल अरेस्ट कर ₹70 लाख की साइबर ठगी

Must read

 

लखनऊ साइबर क्राइम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, ₹35 लाख की राशि फ्रीज

लखनऊ। लखनऊ साइबर क्राइम पुलिस ने ई-सिम एक्टिवेशन के जरिए लोगों को निशाना बनाने वाले एक संगठित साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने एक पीड़ित को लगातार सात दिनों तक डिजिटल अरेस्ट में रखा। इस दौरान खुद को एटीएस पुणे का अधिकारी बताकर पीड़ित को डराया-धमकाया गया और विभिन्न कानूनी कार्रवाई का भय दिखाकर उससे ₹70 लाख की साइबर ठगी कर ली गई।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने ई-सिम एक्टिवेशन की तकनीक का दुरुपयोग कर पीड़ित के मोबाइल नंबर और बैंकिंग संबंधी जानकारी तक पहुंच बनाई। इसके बाद फर्जी पहचान और दबाव बनाकर बड़ी रकम अपने खातों में ट्रांसफर करा ली।
साइबर क्राइम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही ठगी की रकम में से ₹35 लाख तीन अलग-अलग बैंक खातों में फ्रीज कर दिए गए हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article