34 C
Lucknow
Wednesday, July 29, 2026

तरुण गाबा ने संभाला लखनऊ पुलिस कमिश्नर का कार्यभार

Must read

 

पदभार ग्रहण करते ही कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई को बताया प्राथमिकता

लखनऊ। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी तरुण गाबा ने बुधवार को लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि राजधानी में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर की कानून-व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और लंबित मामलों की समीक्षा की।
तरुण गाबा ने कहा कि पुलिस जनता के विश्वास को मजबूत करने के लिए संवेदनशील और जवाबदेह तरीके से कार्य करेगी। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, जबकि थानों में आने वाले फरियादियों की शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
राजधानी में नए पुलिस कमिश्नर की तैनाती के साथ पुलिस महकमे में नई कार्यशैली और बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जताई जा रही है। अब सभी की निगाहें कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर उनकी कार्ययोजना पर टिकी हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article