लखनऊ। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की मुख्य सेविका नीतू सिंह के खिलाफ गंभीर आरोपों वाली शिकायत निदेशक बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार को भेजी गई है। शिकायतकर्ता हाजी गुलाम नबी ने आरोप लगाया है कि नीतू सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कथित रूप से अवैध वसूली की, कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा गरीब महिलाओं के लिए आने वाली विभागीय सामग्री के दुरुपयोग सहित कई अनियमितताएं की हैं।
शिकायत में कहा गया है कि नीतू सिंह के खिलाफ पहले भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और कर्मचारी संगठन की ओर से शिकायतें की जा चुकी हैं। आरोप है कि कार्यकर्ताओं से 1000 तक की कथित वसूली की जाती थी और विरोध करने पर नौकरी से हटाने की धमकी दी जाती थी। शिकायतकर्ता ने यह भी दावा किया है कि विभागीय जांच के बाद उनका स्थानांतरण भी किया गया था।
शिकायतकर्ता हाजी गुलाम नबी ने निदेशक से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर मुख्य सेविका नीतू सिंह के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई एवं बर्खास्तगी की मांग की है। शिकायत के साथ पूर्व में दिए गए शिकायती पत्र और कर्मचारी संगठन के पत्र भी संलग्न किए गए हैं।
मुख्य सेविका नीतू सिंह पर रिश्वतखोरी और उत्पीड़न के आरोप, निदेशक से जांच व बर्खास्तगी की मांग


