34.7 C
Lucknow
Wednesday, July 29, 2026

यूपी में खाद की कमी नहीं, 28.82 लाख मीट्रिक टन उर्वरक अभी भी उपलब्ध – कृषि मंत्री

Must read

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री ने प्रदेश में उर्वरकों की उपलब्धता और वितरण को लेकर प्रेस वार्ता में कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और होरमुज़ जलडमरूमध्य में कई सप्ताह तक मार्ग बाधित रहने के बावजूद भारत सरकार ने प्रदेश में उर्वरकों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की। किसानों को किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी गई।
कृषि मंत्री ने बताया कि 1 अप्रैल से 28 जुलाई तक प्रदेश में 57.70 लाख मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध कराया गया। इसमें से 28.88 लाख मीट्रिक टन उर्वरक किसानों को वितरित किया जा चुका है, जबकि 28.82 लाख मीट्रिक टन उर्वरक अभी भी विभिन्न केंद्रों पर उपलब्ध है।
उर्वरक वितरण के आंकड़ों के अनुसार किसानों ने अब तक 20.26 लाख मीट्रिक टन यूरिया, 4.04 लाख मीट्रिक टन डीएपी, 1.45 लाख मीट्रिक टन एनपीके, 2.18 लाख मीट्रिक टन एसएसपी और 25 हजार मीट्रिक टन एमओपी की खरीद की है।
मंत्री ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 20.54 लाख मीट्रिक टन यूरिया, 4.81 लाख मीट्रिक टन डीएपी, 4.91 लाख मीट्रिक टन एनपीके, 3.47 लाख मीट्रिक टन एसएसपी तथा 1.11 लाख मीट्रिक टन एमओपी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार निगरानी कर रही है और किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article