35.9 C
Lucknow
Wednesday, July 29, 2026

यूपी का पहला वाहन डंपिंग ग्राउंड तैयार, अब सीज वाहन सुरक्षित परिसर में रखे जाएंगे

Must read

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सीज किए गए वाहनों के सुरक्षित रखरखाव के लिए परिवहन विभाग अपना पहला वाहन डंपिंग ग्राउंड तैयार कर रहा है। यह अत्याधुनिक परिसर राजधानी लखनऊ के अहिमामऊ क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है।
करीब चार बीघा क्षेत्रफल में बन रहे इस डंपिंग ग्राउंड में एक साथ 500 छोटे और बड़े वाहनों को खड़ा करने की क्षमता होगी। अधिकारियों के अनुसार, बिजली कनेक्शन मिलते ही इस परिसर का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
डंपिंग ग्राउंड में केवल वाहनों के सुरक्षित भंडारण की ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक कार्यों की भी समुचित व्यवस्था की गई है। परिसर में कार्यालय, पुलिस पोस्ट और कंप्यूटरीकृत रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली स्थापित की जा रही है, जिससे जब्त वाहनों का पूरा रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रखा जा सके।
इसके अलावा यहां ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों और वाहन चालकों की सुविधा के लिए शौचालय तथा भोजन बनाने की व्यवस्था भी विकसित की गई है।
परिवहन विभाग का मानना है कि इस सुविधा के शुरू होने से सीज वाहनों के रखरखाव, निगरानी और रिकॉर्ड प्रबंधन में पारदर्शिता आएगी तथा वाहनों के सुरक्षित संरक्षण के साथ प्रशासनिक प्रक्रिया भी अधिक व्यवस्थित होगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article