34 C
Lucknow
Wednesday, July 29, 2026

राम मंदिर ट्रस्ट में नया बवाल! सीईओ की नियुक्ति लंबित, सचिव का नया पद बनाकर जगदीश आफले की तैनाती

Must read

 

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में एक बार फिर नियुक्तियों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सूत्रों के अनुसार, ट्रस्ट में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ ) की नियुक्ति का मामला अभी तक लंबित है, लेकिन इसी बीच ट्रस्ट ने सचिव का नया पद सृजित कर उस पर जगदीश आफले को नियुक्त कर दिया है।

बताया जा रहा है कि इस नियुक्ति की औपचारिक घोषणा 2 सितंबर को प्रस्तावित ट्रस्ट की बैठक में की जा सकती है। जगदीश आफले वर्ष 2021 से राम मंदिर निर्माण परियोजना से जुड़े विभिन्न कार्यों का दायित्व संभाल रहे हैं और उन्हें ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों के करीबी के रूप में भी देखा जाता है।

इस घटनाक्रम के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। चर्चा इस बात की है कि जब ट्रस्ट में सीईओ की नियुक्ति का मामला अभी तय नहीं हुआ है और ट्रस्ट के कामकाज को लेकर विभिन्न स्तरों पर जांच और निगरानी की बातें चल रही हैं, तब नए पद का सृजन कर नियुक्ति की आवश्यकता क्यों पड़ी।
हालांकि, ट्रस्ट की ओर से अभी तक इस नियुक्ति और नए पद के सृजन को लेकर कोई आधिकारिक विस्तृत स्पष्टीकरण जारी नहीं किया गया है। अब सभी की निगाहें 2 सितंबर को होने वाली ट्रस्ट की बैठक पर टिकी हैं, जहां इस विषय पर स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article