लखनऊ। राजधानी को नया पुलिस कमिश्नर मिल गया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेश के बाद वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तरुण गाबा आज सुबह लखनऊ के पुलिस कमिश्नर के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।
तरुण गाबा के कार्यभार संभालने के साथ ही राजधानी की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष फोकस रहने की उम्मीद है। प्रशासनिक और पुलिस महकमे में उनके आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
पुलिस मुख्यालय के अनुसार, नए पुलिस कमिश्नर के पदभार ग्रहण करने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर राजधानी की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। साथ ही अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा को लेकर आगे की रणनीति भी तय की जाएगी। राजधानी में नए पुलिस नेतृत्व से पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा और बेहतर समन्वय की उम्मीद जताई जा रही है।


