नई दिल्ली। राजधानी में हुए कथित ‘कॉकरोच प्रोटेस्ट’ के दौरान हुई हिंसा की जांच तेज कर दी गई है। जांच एजेंसियां घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं। इसके लिए अब तक 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का विस्तृत विश्लेषण किया गया है।
जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अब तक 2,873 लोगों की पहचान किए जाने का दावा किया गया है। इनमें से 989 लोगों का गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड होने की बात सामने आई है। इन व्यक्तियों पर पहले से हत्या, दुष्कर्म, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट जैसे गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी जांच में मिली है।
जांच एजेंसियां वीडियो, डिजिटल साक्ष्यों और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर प्रत्येक संदिग्ध की भूमिका का सत्यापन कर रही हैं। जिन लोगों की संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य मिलेंगे, उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने और उपलब्ध साक्ष्यों के परीक्षण के बाद ही सामने आएंगे।


