31.3 C
Lucknow
Tuesday, July 28, 2026

कार्यालय के लिए मैदान में बैठे आईएएस रिंकू सिंह राही

Must read

– बोले- ‘जरूरत पड़ी तो चारपाई डालकर काम करूंगा’

जालौन। जिले में तैनात आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही एक बार फिर चर्चा में हैं। एसडीएम (न्यायिक) के पद पर नई उरई तहसील में तैनाती मिलने के बाद जब वह अपना सामान लेकर कार्यभार संभालने पहुंचे, तो उन्हें बैठने के लिए निर्धारित कार्यालय (चैंबर) नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने तहसील परिसर के मैदान में ही बैठकर अपना विरोध दर्ज कराया।
बताया जा रहा है कि नई उरई तहसील में रिंकू सिंह राही के नाम से कोई चैंबर आवंटित नहीं किया गया था। कार्यालय नहीं मिलने पर उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो “चारपाई डालकर भी काम करूंगा, लेकिन जनता का काम नहीं रुकने दूंगा।”
आईएएस अधिकारी के मैदान में बैठने की सूचना मिलते ही तहसील और प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई। मामला अधिकारियों तक पहुंचा और आवश्यक व्यवस्थाएं कराने की कवायद शुरू हुई। रिंकू सिंह राही ने संकेत दिए कि यदि शीघ्र कार्यालय उपलब्ध नहीं कराया गया तो वह धरने पर बैठने को भी मजबूर होंगे।
मामले ने तूल पकड़ने के बाद प्रशासन हरकत में आया और अंततः उन्हें तहसील परिसर में चैंबर आवंटित कर दिया गया, जिसके बाद उन्होंने अपना कार्यभार संभाला।
रिंकू सिंह राही इससे पहले भी अपनी स्पष्टवादिता और प्रशासनिक कार्यशैली को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। नई तैनाती के पहले ही दिन कार्यालय व्यवस्था को लेकर सामने आया यह घटनाक्रम प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article